Dryogender

लचित बड़फुकन

लथित बड़कन असम के अहोम साम्राज्य की शाही सेना के प्रसिद्ध सेनापति थे जिन्होंने मुगलों को हराया था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए भी खूब संघर्ष किए थे। भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध सराईघाट का युद्ध भी उन्होंने ही लड़ा था, जो उनके शौर्य और उनके साहस का प्रतीक माना जाता है। वहीं उन्होंने मुगल सम्राट अकबर के विरुद्ध भी अनेक गुद्धों का सामना करते हुए अपने राज्य की सीमाओं की रक्षा की थी।

बता दें कि लचित बोरफुकन के पराक्रम और सराईघाट की लड़ाई में असमिया सेना की विजय को याद करते हुए पूरे असम में हर साल 24 नवंबर को लचित दिवस मनाया जाता है। वहीं लचित बोरफुकन के नाम पर ही नैशनल डिफेंस एकेडमी में बेस्ट कैडेट का गोल्ड मेडल भी दिया जाता है, इसे लचित मेडल भी कहते हैं।