महात्मा गांधी
देशहित के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके जन्म दिवस विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी आजादी के आंदोलन के एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अहिंसा के हथियार द्वारा अंग्रेजों का जीना मुश्किल कर दिया था।
राष्ट्रपिता के नाम से प्रसिद्ध महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से मार्टिन लूथर किंग और नेलसन मंडेला जैसे लोग भी काफी प्रभावित थे। उन्होंने ही साल 1922 में चलाए गए असहयोग आंदोलन, साल 1930 में नमक मार्च और बाद में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में देश का नेतृत्व किया था। आजादी की लड़ाई के इस सफर में गांधीजी 6.5 साल तक जेल में भी रहे थे।
वहीं गांधीजी ने लोगों को जागरूक करने और अपने अनुभवों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 9 पुस्तक- सत्य के
प्रयोग अथवा आत्म कथा, मेरी जीवन कथा, रामनाम, मेरे सपनों का भारत, संक्षिप्त आत्मकथा, दक्षिण अफ्रीका के
सत्याग्रह का इतिहास, गीता बोध, बापू की सीख, हिंद स्वराज का लेखन भी किया था।
