Dryogender

शिवाजी महाराज

मराठा राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में महाराष्ट्र के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। कहा जाता है कि शिवाजी अपनी मराठा सेना के माध्यम से गुरिल्ला लड़ने की तकनीक दिखाने वाले पहले व्यक्ति थे। वहीं साहस और शौर्य की बात करें तो छत्रपति शिवाजी महाराज ने 16 वर्ष की आयु में अपना पहला किला आदिलशाह से छीन लिया था और इस किले का नाम तोरण किला रख दिया था।

बता दें कि शिवाजी ने एक ताकतवर नौसेना का निर्माण भी किया था, जिसके चलते उन्हें भारतीय नौसेना के पिता के रूप में भी जाना जाता है। वहीं शिवाजी महिलाओं के प्रति हिंसा के बिल्कुल खिलाफ खड़ा होने के चलते भी उन्हें याद किया जाता है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने सैनिकों को निर्देश दे रखा था कि छापा मारते वक्त किसी भी महिला को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और अगर कोई भी सैनिक महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता पाया जाएगा तो उसे कड़ा दंड मिलेगा।

शिवाजी महाराज को उनकी शत्रु पर अचानक आक्रमण करके उसे हराने की कूटनीति “गनिमी कावा” के लिए भी याद किया जाता है। यहाँ कूटनीति थी, जो हर बार बड़े से बड़े शत्रु को मात देने में उनका साथ देती थी। वही शिवाजी महाराज को उनकी बहादुरी को देखते हुए पति की उपाधि भी दी गई थी।